पाकुड़, अगस्त 12 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को रविंद्र भवन पाकुड़ में जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन और गुणवत्तापूर्ण एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त मेघा भारद्वाज, उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- जी रामजी में अब 100 की जगह 125 दिनों के रोजगार का प्रावधानकार्यशाला की विषयवस्तु मास्टर ट्रेनरों ने योजना के प्रावधान, कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया, स्थानीय जरूरतों की पहचान और विभिन्न योजनाओं के अभिसरण की जानकारी ...