छपरा, फरवरी 24 -- डीडीसी से जिला पार्षदों ने मुलाकात कर योजनाओं की राशि भुगतान की मांग की फोटो 16: डीडीसी लक्ष्मण तिवारी से मंगलवार को मुलाकात करने से पहले जिला परिषद में एकजुटता दिखाते जिला पार्षद छपरा, एक संवाददाता। योजनाओं की राशि का भुगतान नहीं होने से परेशान जिला पार्षद मंगलवार को डीडीसी लक्ष्मण तिवारी से मुलाकात की। इस दौरान जिला पार्षदों ने बताया कि पंचम, षष्ठम और 15 वीं वित्त योजना की राशि से पीसीसी रोड,छठ घाट, चबूतरा,यात्री शेड,पुल -पुलिया, पुस्तकालय, सामुदायिक भवन,चापाकल गाड़े गए हैं। नहर नाले की पइन की भी उड़ाही की गई है। लेकिन कार्य पूरा होने के बावजूद भी वेंडर और मजदूर का भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिला पार्षद आनन्द राय ने डीडीसी को बताया कि कार्य पूर्ण होने के लगभग छह माह बाद भी भुगतान नहीं हो रहा है। ऐसे में जिला परिषद क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.