मधुबनी, सितम्बर 24 -- मधुबनी । जिले के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को विभिन्न लाभुक आधारित योजनाओं का लाभ देने के लिए उनकी उपस्थिति का आंकड़ा ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। शिक्षा विभाग के निर्देश पर डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने सभी संबंधित को आदेश अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। इसके लिए सभी संबंधित विद्यालयों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित योजनाओं के तहत लाभ की राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खाते में भेजी जानी है। इसके लिए विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं की पहली अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक की उपस्थिति को आधार बनाया जाएगा। ई-शिक्षाकोष लॉगिन से प्रक्रिया होगी पूरी: निर्देश के अनुसार 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक उपस्थिति वाले व...