बगहा, फरवरी 16 -- बेतिया, बेतिया प्रतिनिधि।। उप विकास आयुक्त काजले वैभव नीतीन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नर्दिेशित किया कि जल संचयन से जुड़ी सभी योजनाओं की जानकारी समयबद्ध, सही एवं पूर्ण रूप से जल शक्ति पोर्टल पर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर दर्ज होने वाला डाटा न केवल प्रशासन स्तर पर योजनाओं की निगरानी में सहायक होता है। बल्कि भवष्यि की योजनाओं के नर्धिारण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की प्रगति रिपोर्ट में लापरवाही या अपूर्ण जानकारी दर्ज करने से प्रशासन को वास्तविक स्थिति का आकलन करने में कठिनाई होती है। जिससे जिले की रैंकिंग एवं कार्य नष्पिादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अतः सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पोर्टल पर नियमित रूप से अद्यतन जानकारी अपलोड करें...