मधुबनी, मार्च 6 -- लखनौर,निज प्रतिनिधि। लखनौर प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रंजीता कुमारी ने विकास मित्रों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इसमें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा विकास मित्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने विकास मित्रों को अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में महादलित एवं वंचित समुदायों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। विकास मित्र सरकार और समाज के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्हें पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की आवश्यकता पर बल दिया और कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।साथ ही विकास मित्रों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर ...