गढ़वा, अप्रैल 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शुक्रवार को उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलांतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति और उनके प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया। बैठक के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता, पेयजल, विद्युत, शौचालय व्यवस्था, पोषण वाटिका और विभिन्न योजना अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही, पीएम जनमन और डीएजेजीयूए अंतर्गत स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, सेविकाओं और सहायिकाओं की नियुक्ति, पोषण ट्रैकर ऐप में प्रविष्टि और लाभुकों को सेवाओं के वितरण की स्थिति पर भी चर्चा की गई। उसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, अपार एवं आभा आईडी...