प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 30 -- गौरा। योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचे, सेवा संकल्प अभियान का यही मकसद है। यह बातें रानीगंज के पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा ने विकासखंड गौरा के सभागार में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास प्रदर्शनी के दौरान गोष्ठी में कहीं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को सरकार ने अभी सात दिन के लिए और बढ़ा दिया है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार दुबे, विनोद शुक्ला, एडीओ आईएसबी रशीद अहमद, एडीओ पंचायत राम सिंह यादव, सीडीपीओ गौरा शाहिना महमूद, पशु चिकित्सा अधिकारी रामकुमार यादव, संतोष पासवान, शांति प्रकाश शर्मा, अनिल मौर्य, राजकुमार यादव, राकेश मिश्र सहित परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh ...