प्रयागराज, जुलाई 4 -- प्रयागराज। श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के लिए श्रम विभाग में हेल्प डेस्क गठित की गई है। इसमें श्रमिक पंजीयन, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, एनपी ट्रेडर्स योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी व समस्याओं के निस्तारण के लिए 9559982605 मोबाइल नंबर पर कॉल कर सकते हैं। सहायक श्रमायुक्त डॉ. संजय कुमार लाल ने बताया कि किसी भी कार्य दिवस पर इस नंबर पर कॉल की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...