पीलीभीत, जून 10 -- पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के गांव पौटा खुर्द में किसान और महिलाओं को बैंक से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि के बारे में बताया गया। ग्राम प्रधान पति संतराम समेत क्रिसिल फाउंडेशन के केंद्र प्रबंधक संजीव कुमार, कृषि विभाग से सुरेंद्र कुमार राणा के अलावा प्रतिभागियों में राम बेटी ग्राम प्रधान पौटा खुर्द, दिनेश कुमार, पुष्पा देवी, माखनलाल, भूपराम, राजेश, नीरज, हरीश, प्रदीप, अनीता देवी, माधुरी देवी, माया देवी मौजुद रहे। केंद्र का संचलन केंद्र प्रबंधक संजीव कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...