सिमडेगा, जनवरी 8 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति एवं जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। डीसी ने वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत एवं संचालित योजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी योजनाओं की अद्यतन भौतिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण करने का भी निर्देश दिया। डीसी ने एनआरईपी, स्पेशल डिवीजन, भवन प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सहित अन्य कार्यकारिणी एजेंसियों द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही कहा कि किसी भ...