गढ़वा, फरवरी 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नगर विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गढ़वा नगर परिषद, श्रीबंशीधर नगर नगर पंचायत और मझिआंव नगर पंचायत अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों ने अपने-अपने नगर परिषद और नगर पंचायतों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि योजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा नगर विकास विभाग के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए अनेक जनोपयोगी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उनमें स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), अमृत योजना, प्रधानमंत...