पूर्णिया, मार्च 13 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के क्रम में सहरसा जाने के दौरान पंचायती राज विभाग के निदेशक नवीन कुमार(आईएएस)ने जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) पूर्णिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता, प्रतिभागियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के क्रम में निदेशक ने डीपीआरसी में चल रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि प्रशिक्षण में भाग ले रहे पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों को किस प्रकार का प...