बेगुसराय, जनवरी 29 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के समग्र विकास और पिछड़े क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा नीति आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 'संपूर्णता अभियान 2.0' के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पहल की जा रही है। इसी क्रम में डीएम श्रीकांत शास्त्री कीअध्यक्षता में गुरुवार को कारगिल भवन में समीक्षा बैठक की गई। अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं परिणामोन्मुखी कार्य करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, डीईओ, डीपीओ (आईसीडीएस) सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। कहा कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पह...