जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- जिला बाल संरक्षण इकाई, पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से मिरेकल फाउंडेशन इंडिया एवं बाल कल्याण संघ की ओर से शनिवार को गौरडीह पंचायत भवन में बाल हितधारक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निदेशक विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने पंचायत स्तर पर पात्र लाभुकों की पहचान कर योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नवंबर से मंईयां सम्मान योजना के पोर्टल पर नए लाभार्थियों को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी। वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन के सभी पात्र लाभुकों को शत-प्रतिशत लाभ दिलाने की आवश्यकता बताई। स्कूल ड्रॉपआउट बच्चों को रेमेडियल कक्षाओं से जोड़कर शिक्षा की मुख्यधारा में लाने तथा ...