लखनऊ, मई 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने कहा है कि विभागीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यही राज्य सरकार का लक्ष्य है। शुक्रवार को बापू भवन स्थित अपने कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कृष्णा पासवान ने कहा कि पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसे और अधिक मजबूत बनाकर लाखों परिवारों की आय में वृद्धि की जा सकती है। प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विशेष रूप से डेयरी एवं पशुपालन गतिविधियों से जोड़ने से प्रदेश की मातृशक्ति को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों ए...