मधुबनी, मार्च 9 -- मधुबनी। स्थानीय परिसदन में सोमवार को बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग और अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने किया। इस अवसर पर मंत्री को मिथिला की पारंपरिक संस्कृति के प्रतीक पाग और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने इनका स्वागत करते हुए कहा कि इनके द्वारा सदन से लेकर सड़क तक कल्याण के लिए ठोस पहल की जा रही है, जो सराहनीय है। इसदौरान मंत्री रमा निषाद ने हिन्दुस्तान से बातचीत में बताया कि राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग और अतिपिछड़ा वर्ग के सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने बताया कि इन वर्गों के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, छात्रावास सुविधा, कौशल विकास प्रशिक्षण तथा स्वर...