बाराबंकी, मार्च 19 -- रामसनेहीघाट। क्षेत्र पंचायत बनीकोडर की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मनरेगा के तहत 16 करोड़ 1 लाख 4 हजार रुपए के लेबर बजट को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख उर्मिला देवी ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। ब्लॉक प्रमुख उर्मिला देवी ने बताया कि बैठक में पूर्व कार्यवाही की पुष्टि के बाद विभिन्न विभागों-स्वास्थ्य, शिक्षा, वन एवं समाज कल्याण-की योजनाओं की समीक्षा की गई। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत बड़ी संख्या में वृद्धावस्था, निराश्रित महिला एवं दिव्यांग पेंशन स्वीकृत होने की जानकारी दी गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.