आरा, जनवरी 8 -- आरा। शहर के कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को डीएम के निर्देश पर जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (डीआरसीसी) की ओर से छात्राओं के बीच जागरूकता सह काउंसिलिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीआरसीसी भोजपुर की ओर से संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, स्वयं सहायता भत्ता योजना और कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी संबंधित विद्यार्थियों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरुक किया गया। काउंसिलिंग में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक और शिक्षिकाओं के अलावा 64 विद्यार्थियों ने भाग लिया। काउंसलिंग शिविर में डीआरसीसी के सहायक प्रबंधक (योजना) मो अब्दुल तौफीक, एसडब्लूओ पंकज कुमार व राजीव कुमार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...