योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं स्वावलंबी बनें : विधायक
घाटशिला, सितम्बर 30 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के जानमडीह व कोवाली पंचायत भवन में मंगलवार को आजीविका महिला संकुल सहकारी समिति की नौवीं वार्षिक आमसभा हुई। जानमडीह क्लस्टर की आमसभा में छह पंचायतों के 82 गांवों से 48 ग्राम संगठन व 472 महिला समूहों की सदस्य शामिल हुईं। वहीं, कोवाली क्लस्टर की आमसभा में पांच पंचायतों के 54 गांवों से 42 ग्राम संगठन एवं 432 महिला समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के साथ आगामी योजनाओं पर चर्चा भी की गई। कोवाली में कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने किया। विधायक ने कहा कि महिलाओं के उत्थान और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने महिलाओं के आजीविक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.