हरिद्वार, अगस्त 17 -- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए। 20 सूत्रीय कार्यक्रम में सी और डी श्रेणी में चल रहे विभागों को ए श्रेणी में लाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने, मुख्यमंत्री घोषणाओं पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने और नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए। जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने योजनावार प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र लाभार्थियों तक पह...