योजनाओं का लाभ पात्र बच्चों तक जरूर पहुंचे: सीडीओ
प्रयागराज, अगस्त 1 -- प्रयागराज। सीडीओ हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों की संस्थागत एवं गैर-संस्थागत देखरेख, उनके संरक्षण और कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बच्चों के हितों की रक्षा के लिए बनाए गए विभिन्न अधिनियमों तथा संचालित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र बच्चों तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। साथ ही संस्थागत एवं गैर-संस्थागत देखरेख व्यवस्था में रहने वाले बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सीडीओ ने बाल देखरेख संस्थानों में रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.