रामपुर, जून 7 -- बिलासपुर। रविवार को ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख ने एक कदम फिट इंडिया मूवमेंट एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत आयोजित संडे ऑन साइकिल अभियान में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार,एडीओ पंचायत आलोक सक्सेना, एडीओ पंचायत सलीम हुसैन, कपिल गंगवार, विकास पाठक, रिजवान तथा ब्लॉक के अन्य कर्मचारियों के साथ साइकिल चलाकर लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख औलख ने कहा कि नियमित व्यायाम स्वस्थ जीवन का आधार है और साइकिलिंग एक सरल, सस्ती तथा पर्यावरण-अनुकूल गतिविधि है।उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में साइकिल के अधिक उपयोग की अपील करते हुए कहा कि इससे न केवल स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलती है।बीडीओ यह भी पढ़ें- साइकिल रैली निकाल...