सराईकेला, जून 9 -- सरायकेला । समाहरणालय सभागार में आज समाज कल्याण विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन तथा लाभुकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी सरकारी योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँच सके। पोषण और प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोरसमीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित रूप से ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण दिवस आयोजित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- सभी पात्र लाभुकों क...