पटना, जून 11 -- वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पटना जिले के अंतर्गत विकास कार्यों के चयन के लिए अब 18 दिन शेष बचे हैं, लेकिन अब तक विकास योजनाओं का चयन नहीं हो पाया है। 30 जून तक जिला परिषद सदस्यों की ओर से इन योजनाओं का चयन किया जाना है। इसके बाद इसे केन्द्र की ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करना है। चयनित योजनाओं का मूल्यांकन के बाद राशि स्वीकृत होगी। यह राशि 16वें वित्त आयोग से प्राप्त होगी। वित्त समन्वयक सह जिला पंचायत संसाधन केन्द्र के नोडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जितनी जल्दी योजनाओं का चयन होगा, उतना ही ज्यादा फायदा क्षेत्र को मिलेगा। यह भी पढ़ें- गांवों के सर्वांगीण विकास व सामाजिक विकास के लिए तैयार करें पारदर्शी योजना जिला परिषद अध्यक्ष स्तुति गुप्ता ने बताया कि अबतक 15वें वित्त आयोग व राज्य सरकार से मिली राशि से ही काम हो...