कोडरमा, दिसम्बर 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय-डीएआरपीजी के निर्देशानुसार 25 दिसंबर 2025 तक जिले में "सुशासन सप्ताह: प्रशासन गाँव की ओर" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज समाहरणालय सभाकक्ष में स्थापना उप समाहर्ता प्रदीप शुक्ला की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला में शुक्ला ने "सुशासन सप्ताह" के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य जन कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना, ग्रामीण क्षेत्रों में जन शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना, प्रशासन को लोगों के निकट लाना तथा सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देना है। प्रखंड और पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन कर आम जनता की शिकायतों एवं आवेदनों का ऑन-स्पॉट समाधान किया जाएगा। कार्यशाला म...