नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाताभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)दिल्ली अगले एक दशक में अपने परिसर का बड़े स्तर पर कायाकल्प करने की योजना बना रहा है। इसके खाका को अंतिम रूप दिए जाने का काम जारी है। आईआईटी दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले दस वर्षों में पूरे कैंपस को आधुनिक बनाने की व्यापक योजना तैयार कर रहा है, जिसमें शैक्षणिक, शोध और आवासीय ढांचे का पुनर्निर्माण शामिल है। एक अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा नए कोर्स, संस्थान का विभिन्न संस्थानों के साथ अनुबंध, नए कोर्स और वैश्विक जरूरतों को पूरा करने वाले कोर्स भी शुरू करने की योजना है। इस कायाकल्प के लिए लगभग 10 हजार करोड़ की राशि लगने का अनुमान है।आईआईटी के निदेशक प्रो.रंगन बनर्जी का कहना है कि अभी यह प्रक्रिया में है और हम इसे कुछ महीनों बाद अंतिम रूप देंगे। ...