मुजफ्फरपुर, जून 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को सिकंदरपुर स्थित खेल भवन सह व्यामशाला में जिला प्रशासन की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हुए और योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह थे। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने लोगों से योग को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- योग करने से विभिन्न प्रकार के रोगों से बचा जा सकतायोग का महत्व उन्होंने कहा कि योग स्वास्थ्य के साथ-साथ रोजगार का भी सशक्त माध्यम बन रहा है। योग प्रशिक्षक, वेलनेस सेंटर, आयुष चिकित्सा, योग टूरिज्म से काफी युवाओं को रोजगार मिल रहा है। कहा कि नियमित प्राणायाम और योग से इम्यूनिटी बढ़ती है, जो किसी भी महामारी से लड़ने में सहाय...