उन्नाव, जून 22 -- उन्नाव, संवाददाता। जिले भर में 12 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के पुलिस लाइन मैदान परिसर में आयोजित 12 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, डीएम घनश्याम मीना, एसपी जयप्रकाश सिंह समेत हजारों लोगों ने निरोगी काया के लिए योग किया। योग प्रशिक्षकों ने स्वस्थ्य जीवन के लिए ताड़ासान, वृक्षासन, त्रिकोणासन, पद्मासन, वज्रासन आदि योग क्रियाएं कराईं。 यह भी पढ़ें- विश्व योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजनयोग दिवस का महत्व अध्यक्ष राज्य ललित कला अकादमी ने कहा आज योग दिवस पर हजारों की संख्या में लोगों ने बढ़चढ़ के हिस्सा लिया है। इसी क्रम को हर हर रोज अपनी आदत में बनाए रखना है। कहा लगातार हमें योग से जुड़े रहना है और यह प्...