योग से ही रोगों से मुक्ति संभव : सुभाष गुप्ता
मुजफ्फर नगर, जून 4 -- मुजफ्फरनगर। शिव चौक स्थित एसडी मार्केट में भारतीय योग संस्थान द्वारा आयोजित निशुल्क मोटापा रोग निवारण शिविर के तीसरे दिन योग साधकों ने मोटापा कम करने के गुर सीखे। कार्यक्रम की शुरुआत धर्मवीर सिंह पाल ने गायत्री मंत्र के भावार्थ के साथ कराई। इसके बाद विनय कुमार ने सूक्ष्म क्रियाएं व मोटापे से राहत दिलाने वाले आसन कराए। जिला मंत्री प्रेम सिंह राणा ने कपालभाति, उज्जाई प्राणायाम और सहज ध्यान का अभ्यास कराया। संस्थान के जिला प्रधान सुभाष गुप्ता ने मोटापा मुक्ति के विशेष टिप्स देते हुए कहा कि योग से ही रोगों से मुक्ति संभव है। शिविर में योगाचार्य ज्ञानचंद अरोड़ा, प्रो. आरके गर्ग मित्र सेन, रतन पाल, डा. जय शर्मा, डा. प्रमोद कुमार, श्याम पाल, राकेश खुराना, विनोद पाल, ऋषि भाटिया, रेनू तायल, विनीत मित्तल, प्रमिला राय, रेखा शर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.