समस्तीपुर, जून 21 -- समस्तीपुर, हिटी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जगह जगह योग शिविर का आयोजन किया गया। शहर के पटेल मैदान स्थित इंडोर हॉल में जिला प्रशासन एवं जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता राजस्व ब्रजेश कुमार व नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने संयुक्त से किया। यह भी पढ़ें- योग से स्वस्थ शरीर व शांत मन का निर्माण संभवयोग का महत्व इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एडीएम ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ एवं संतुलित रखने की जीवनशैली है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर होता है। यह भी पढ़ें- शहर से लेकर गांव तक लोगों ने किया योग, दिया स्वस्थ जीवन का संदेशयोगाभ्य...