गाज़ियाबाद, दिसम्बर 24 -- गाजियाबाद। विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में स्वर्णजयंतीपुरम में योग शक्ति इंटरनेशनल योग केंद्र के तत्वावधान में बच्चों ने योग का प्रदर्शन किया। इस दौरान स्वस्थ रहने का संदेश दिया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार राना ने बताया कि आचार्य डॉ. यश पराशर के मार्गदर्शन में संगीत के जरिए ध्यान अभ्यास, चक्र योग, ऊर्जा संतुलन और रेकी हीलिंग पर विशेषज्ञों ने सत्र लिए। हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। यश पराशर ने योग निद्रा और हास्य योग के साथ कार्यक्रम का समापन कराया। कार्यक्रम का संचालन बीएसए ओपी यादव ने किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं, योग शिक्षकों, खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने नियमित योग एवं ध्यान को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। अंत में रिंकेश वत्स त्यागी ने अतिथिय...