औरैया, अप्रैल 25 -- औरैया, संवाददाता। स्थानीय जालौन चौराहा स्थित पीबीआरपी अकादमी में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत शुक्रवार को विशेष योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार सहित करीब 700 छात्र-छात्राओं को योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नवागंतुक जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ सुधांशु दीक्षित व आयुर्वेदिक-यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ गौरव पांडे की देखरेख में योग वेलनेस सेंटर की गतिविधियों के अंतर्गत किया गया।वरिष्ठ योग प्रशिक्षक डॉ योगेंद्र कुमार मिश्र ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के दौरान सही ढंग से बैठने, खड़े होने और दैनिक जीवन में सही शारीरिक मुद्रा अपनाने की...