शाहजहांपुर, जून 17 -- शाहजहाँपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राहत ट्रस्ट द्वारा आयोजित पांच दिवसीय योग एवं प्राणायाम सत्रों का बुधवार को शुभारंभ हुआ। 17 से 21 जून तक चलने वाले इन सत्रों में प्रतिभागियों को योग और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस वर्ष की थीम स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग पर वक्ताओं ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। प्रथम दिवस के सत्र में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। संस्था के पदाधिकारियों ने लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- योग शिविरों में स्वास्थ्य और दिनचर्या से जोड़ने पर जोर कार्यक्रम के ...