अमरोहा, जून 19 -- अमरोहा, संवाददाता। कलक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को सामूहिक योग अभ्यास हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। योगाभ्यास का संचालन आयुष विभाग के मास्टर योग प्रशिक्षक योगाचार्य नितीश भारद्वाज द्वारा किया गया। एडीएम गरिमा सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से संतुलित एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाती है। इस दौरान एसडीएम शशांक, सीवीओ डा. आभादत्त, सीएमओ डा. रमाकांत सागर,उपेंद्र त्रिवेदी, राजेश, शेखर सिंह, आयुष आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- योग सप्ताह के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ सामूहिक योगाभ्यास यह भी पढ़ें- योग दिवस से पहले योग का सामूहिक अभ्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...