सिद्धार्थ, फरवरी 3 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जोगिया क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय टड़िया बाजार में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ की ओर से संचालित 75 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को किया गया। शिविर के जरिए योग से सशक्त समाज का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि ब्रजनंदन मिश्र ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव दूर होता है व बौद्धिक क्षमता में भी वृद्धि होती है। आज के तनावपूर्ण जीवन में योग को अपनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। उद्घाटन सत्र के पश्चात योगाचार्य सत्य प्रकाश ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास भी कराया। उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास में भा...