मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मोतीपुर। राजकीयकृत शिव प्रसन्न एकेडमी हरदी में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन योगाचार्य प्रमोद कुमार ने बच्चों और ग्रामीणों को योगा कराया। योगाचार्य ने बताया कि योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है। शरीर में स्वस्थ ऊर्जा की उत्पति होती है। योग से छात्रों का शारीरिक ही नहीं, बल्कि सर्वांगीण विकास होता है। इस मौके पर प्राचार्य रंजीत कुमार, उत्तम कुमार, राधेश्याम, पंकज कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...