लखनऊ, मई 7 -- लखनऊ। आयुर्वेद सेवाएं के उप निदेशक डॉ. राम कृपाल सिंह ने हरदोई रोड सरफराजगंज में योग सेंटर के उद्घाटन पर कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग और आयुर्वेद लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। योग लोगों को मानसिक शांति और शारीरिक आरोग्य प्रदान करता है। जीवनधारा योगा एंड वेलनेस स्टूडियो के आयोजक कैप्टन सरकार हैदर रिजवी ने बताया कि यहां पर पारंपरिक योग के साथ एरियल योग, मेडिटेशन, साउंड हीलिंग, पंचकर्म आदि सुविधाएं हैं। यह भी पढ़ें- योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ रहे कदम: श्रीधर शर्मा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...