पटना, अगस्त 8 -- टीपीएस कॉलेज, पटना के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित 40 घंटे के 'योगिक साइंस' प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। इस पाठ्यक्रम में 30 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने की। इस अवसर पर मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. रूपम, प्रो. विजय कुमार सिन्हा, प्रो. शशि भूषण चौधरी, डॉ. तरन्नुम नसीम एवं मीडिया प्रभारी डॉ. मुकुंद कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रो. शांडिल्य ने कहा कि योग से मानसिक स्वास्थ्य को बल मिलता है। कहा कि वर्तमान समय में तनाव, चिंता और मानसिक दबाव जैसी चुनौतियों के बीच योग का नियमित अभ्यास विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है। यह भी पढ़ें- Patna News: श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में मनो...