रांची, अप्रैल 5 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। योग मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति का प्रभावी माध्यम है। इसे जीवन में अपनाकर स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली पाई जा सकती है। उक्त बातें 26वीं वाहिनी एसएसबी, अनगड़ा के कमांडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार ने कहीं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को गेतलसूद डैम परिसर में 100 दिनी योग अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान केंद्र सरकार के निर्देश पर संचालित हो रहा है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और फिटनेस को बढ़ावा देना है। इस दौरान वाहिनी मुख्यालय और अधीनस्थ समवायों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से योगाभ्यास किया गया। योग प्रशिक्षकों ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराते हुए उनके शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी।कम...