वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी। रामनगर स्थित होमगार्ड मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जवानों और अधिकारियों को विभिन्न आसनों, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। बताया गया कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ, मन एकाग्र एवं जीवन संतुलित रहता है। डॉ. क्षितिज तिवारी (एमडी मेडिसिन) ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए। प्रशिक्षण का संचालन मनीष कुमार पांडेय ने किया। यह भी पढ़ें- मानसिक एकाग्रता और तनाव मुक्ति की चाबी है योग: स्वामी मुक्तरथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...