मुजफ्फर नगर, जून 21 -- मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जनपदभर में विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बच्चों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान वक्ताओं ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मान...