औरैया, अप्रैल 29 -- औरैया, संवाददाता। स्थानीय श्री नंदलाल गोपाल शुक्ला सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दिबियापुर रोड में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 54 दिन काउंटडाउन के तहत योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित योग वेलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 700 छात्र-छात्राओं व विद्यालय परिवार ने भाग लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित योग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि संयमित जीवनशैली अपनाकर और सहज रहकर ही व्यक्ति अपनी सांसों का पूरा लाभ उठा सकता है। योग प्रशिक्षक ने छात्रों को सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम ...