जमशेदपुर, दिसम्बर 16 -- सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में राज्य स्तरीय पतंजलि कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन किया गया। महासम्मेलन में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से स्वामी रामदेव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और झारखंड के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि योग करना और कराना सबसे बड़ी सेवा है और योग ही पतंजलि योगपीठ की आत्मा है। विश्व में शांति और समृद्धि का मार्ग योग के माध्यम से ही प्रशस्त होगा। हरिद्वार से पधारे पतंजलि योगपीठ के मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश कुमार ने झारखंड के कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जन-जन तक योग पहुंचाने से समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाया जा सकता है। महासम्मेलन में पतंजलि आचार्यकुलम रांची के प्राचार्य स्वामी दिव्य देव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.