इटावा औरैया, जनवरी 4 -- रविवार को योग हाई हाइव हिलिंग फाउंडेशन की ओर से करो योग रहो निरोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग की सदस्य सीमा शाक्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि योग साधना से मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है। विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम विधा है, जिसके प्रतिदिन अभ्यास से हम लोग अनेक विकारों से दूर रहते हैं। योग प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभा किया, जबकि निर्णायक की भूमिका डा. श्रीकांत, रूचि मल्होत्रा, दीप्ती मित्तल, रतन कुमारी व राकेश बाबू ने निभाई। कार्यक्रम में शिल्पी गुप्ता, ललित सक्सेना, ऋषभ द्विवेदी, विपिन मिश्रा, अशोक यादव, सचिन दुबे, मंजू भदौरिया, वीनस सेंगर ने अतिथियों का स्वागत सम्म...