रिषिकेष, मार्च 8 -- जयराम आश्रम में जापान से पहुंचे साधक पांच दिनों तक योग साधना की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करेंगे। रविवार को जयराम आश्रम में अध्यक्ष और पीठाधीश्वर ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने जापानी दल का स्वागत किया।उन्होंने कहा कि योग भारतीय एवं सनातन संस्कृति की प्रमुख विधा है, जिसका लाभ आज के समय में सम्पूर्ण विश्व को आरोग्यता के रूप में प्राप्त हो रहा है। आश्रम के योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष योगाचार्य सूर्य प्रकाश रतूड़ी ने कहा कि परमार्थ निकेतन में सोमवार से पांच दिवसीय योग साधना शिविर शुरू हो रहा है। जिसमें यह दल पांच दिनों तक योग साधना का अभ्यास करेगा। योग साधकों को योग के विभिन्न अंगो और अनेक क्रियाओं का अभ्यास करवाया जाएगा। इस दौरान जापान के साधकों ने ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज से आशीर्वाद भी लिया। मौके पर यो...