औरैया, मई 25 -- दिबियापुर संवाददाता। दिबियापुर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रही योग कार्यशाला में आयोजित मेडिकल चेकअप शिविर में नियमित योग साधकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- वरिष्ठ नागरिक योग शिविर का शुभारम्भ, पांच दिन मिलेगा स्वास्थ्य का मंत्रयोग कार्यशाला का आयोजन डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के चैयरमैन राजेश अग्निहोत्री ने बताया कि दिबियापुर में गत 18 वर्षों से योग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें नगर क्षेत्र से काफी संख्या में लोग सम्मिलित होकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सभी योग साधकों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को सामूहिक योग करके शारीरिक ,मानसिक और आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की गई। बताया गया कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की मुख्य थ...