हल्द्वानी, जनवरी 13 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। देवलचौड़ बंदोबस्ती स्थित भरत योग समिति के नियमित योग कार्यक्रम में मंगलवार को पहुंचे विधायक बंशीधर भगत योग साधकों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने योग, स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश देते हुए विधायक निधि से 100 ट्रैक सूट भी बांटे। विधायक भगत ने योगाभ्यास कर रहे महिला एवं पुरुष साधकों से संवाद कर उनके अनुभव जाने और समिति की गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखती है। उन्होंने योगाचार्य नवीन पांडे, बसंत पांडे एवं उमेश पांडे के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। मंडल महामंत्री त्रिलोक निगल्टिया, पूर्व प्रधान सुरेंद्र बिष्ट, ग्राम प्रधान नरेश बजवाल, ग्राम प्रधान किशन दरम्वाल, नवीन उपाध्या...