बरेली, जून 11 -- बरेली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 15 से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अजय पाल सिंह के निर्देशन में योग सप्ताह की योजना तैयार की गई है। इस बार नाथ नगरी के प्रमुख शिव मंदिरों में योगाभ्यास शिविर लगाया जाएगा। समारोह में सांसद छत्रपाल गंगवार और विधायक संजीव अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। इसके बाद शहर के प्रमुख स्थलों पर सुबह 6 से 8 बजे तक नियमित योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 15 से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह यह भी पढ़ें- जिले में 15 जून से मनेगा योग सप्ताह, बैठक में बनी रणनीति यह भी पढ़ें- 21 जून को ऑनलाइन योग से बनाया जाएगा कीर्तिमान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...