प्रयागराज, जून 12 -- प्रयागराज। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिले में योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 15 जून से अलग-अलग जगह योगाभ्यास किया जाएगा। सीडीओ हर्षिका सिंह ने कार्यक्रम की समीक्षा कर अफसरों को जरूरी निर्देश दिए हैं। शुक्रवार सुबह हुई बैठक में उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी खुद योगाभ्यास करें और इसकी तस्वीरों को साझा करें। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को योगाभ्यास के लिए प्रेरित करें। डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी को निर्देश दिया कि सभी ग्राम पंचायतों में सफाई कराएं। विशेषकर पोखरों, पंचायत भवनों आदि सार्वजनिक स्थलों की। जिससे योग सप्ताह के दौरान लोगों को परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में होगा कार्यक्रम यह भी पढ़ें- अंतराष्ट्रीय योग दिवस: 15 से 21 जून तक मनेगा योग सप्ताह...