भदोही, जून 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन एवं डीएम शैलेश कुमार के मार्गदर्शन में जिले में 12वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। योग सप्ताह भी जिले भर में मनाया जाएगा। डीएम ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा जारी शासनादेश के क्रम में 15 जून से 21 जून, 2026 तक योग सप्ताह तथा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। समस्त विभागों, स्थानीय निकायों, शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों एवं सामाजिक संगठनों को निर्देशित किया है कि योग को जन-आंदोलन का स्वरूप देने को व्यापक स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित की जाए। योग सप्ताह में जिला, तहसील, ब्लॉक, नगर निकाय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- गोलमुरी क्लब में 15 से लगेगा छह दिव...